पुलिस ने चार वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने चार वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में जनकपुरी पुलिस द्वारा दबोचे गए वारंटी आरोपी।

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने चार वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक अजय कसाना, उपनिरीक्षक विजय सिंह, उपनिरीक्षक रणपाल सिंह व उपनिरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी आरोपियों राजेंद्र कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी एसबीडी हास्पिटल बाजोरिया रोड थाना जनकपुरी, शरद मयूर पुत्र केसरीलाल निवासी देहरादून रोड जनकनगर, भंवर सिंह पुत्र हरीश चंद निवासी रविदास मंदिर के पास गली जनता रोड ग्राम चकहरेटी थाना जनकपुरी व गुलजार पुत्र इंतजार अहमद निवासी माहीपुरा थाना जनकपुरी को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दबोचे गए आरोपी न्यायालय से अलग-अलग मामलों में एनबीडब्ल्यू वारंटी थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *