पुलिस ने विभिन्न मामलो में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

देवबंद [24CN] : पुलिस ने आपस में झगडा कर क्षेत्र में शांति भंग करने का प्रयास कर रहे दो पक्षों के चार लोगों का धारा 151 में चालान किया। वही पुलिस ने विभिन्न मामलो में वांछित चल रहे एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कुलसठ निवासी एक पक्ष के जजसिंह व उसके पुत्र अमित तथा दुसरे पक्ष के अमरनाथ व उसके पुत्र आजाद का धारा 151 में चालान कर दिया। दोनो ही पक्षों के लोग गांव में आपस में झगडा कर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे।
उधर, पुलिस ने ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी फिरोज पुत्र अजरम को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिरोज विगत काफी दिनो से एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।
वही पुलिस ने गांव कुरलकी निवासी अर्जुन सिंह पुत्र टोनी को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। 

 

Jamia Tibbia