मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे चार आरोपी, चोरी की बाइक व असलाह बरामद

मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचे चार आरोपी, चोरी की बाइक व असलाह बरामद
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए वांछित आरोपी।

सरसावा [24CN]। थाना सरसावा पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक व अवैध असलाह बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा पुलिस ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत उपनिरीक्षक गजेंद्र उज्जवल व अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चार शातिर बदमाशों रवि उर्फ ऋतिक पुत्र राजीव उर्फ मोल्हू, नीरज कुमार पुत्र जोगेंद्र निवासीगण गांव सलूनी थाना सरसावा, वैभव शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी गांव सुआखेड़ी थाना सरसावा, श्याम कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव चढ़ाव थाना नकुड़ को दबोचकर उनके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, तीन छूरी व एक बिना नम्बर की चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।