पुलिस ने मारपीट के मामले के चार आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने मारपीट के मामले के चार आरोपी किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।

सहारनपुर। बेहट कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार वारंटी व वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मेहर सिंह व उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरपुर से तीन वांछित आरोपियों परवेज, रईस, जावेद पुत्रगण फुरकान निवासीगण कादरपुर थाना बेहट को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी श्री पांडेय ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के घर में घुसकर उसकी लड़की के साथ छेडख़ानी करने व वादी एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट, गालीगलौच तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में दर्ज किए गए मामले में वांछित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक भारत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने धारा-4/25 आम्र्स एक्ट के एक वारंटी आरोपी सोनू उर्फ सुशील पुत्र यशपाल सिंह निवासी गांव लतीफपुर भूड़ थाना बेहट को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।