पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पकड़े चार आरोपी

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में पकड़े चार आरोपी
  • सहारनपुर में थाना बडग़ांव पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

बडग़ांव। थाना बडग़ांव पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बडग़ांव पुलिस ने  थाना प्रभारी विनय शर्मा व उपनिरी़क्षक ब्रह्म गिरी के नेतृत्व में अलग-अलग दो विवादरों में चार आरोपियों बिलाल व तमजीद पुत्रगण शहजाद, साकिर पुत्र साजिद व शुऐब पुत्र जब्बार निवासीगण ग्राम अम्बेहटा मोहन थाना बडग़ांव शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी समझाने के बाद भी नहीं माने। इसलिए चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों का धारा-170 बीएनएसएस के चालान काटकर जेल भेज दिया।