पुलिस ने पोपुलर की लकड़ी ले जाते चार आरोपी किए गिरफ्तार

पुलिस ने पोपुलर की लकड़ी ले जाते चार आरोपी किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।

सहारनपुर [24CN]। थाना गागलहेडी पुसिल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रेहड़ा में अवैध रूप से पोपुलर की लकड़ी ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी आकाश तोमर के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ चार आरोपियों को अवैध रूप से पोपुलर की लकड़ी अवैध रूप से काटकर एक रेहड़े में भरकर ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

दबोचे गए आरोपियों में आलिम पुत्र अफजल, राकिब पुत्र इखलाक, फरमान पुत्र यामीन व शमीम पुत्र इमरान निवासीगण ग्राम अमरपुर थाना गागलहेड़ी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रेहड़ा जिसमें 12 नग लकड़ी पोपुलर मय एक आरा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।