पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर तस्कर, अफीम बरामद
- सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर नशा तस्कर।
सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने पांच शातिर नशा तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद कर ली।
थाना सरसावा प्रभारी योगेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शाहजहांपुर चैकपोस्ट से पांच शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किग्रा नाजायज अफीम बरामद कर ली।
दबोचे गए आरोपियों में राजेश गंजू पुत्र दर्शन गंजू निवासी बकाइन थाना बीएनजौरी जिला चतरा झारखंड, बलबीर कुमार पुत्र उपेंद्र राम निवासी दयानतपुर थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर, शम्भू प्रसाद पुत्र रामफल सिंह निवासी ग्राम बरही थाना फुलपरास जिला मधुबनी, रमेश कुमार पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी गांव पतांब थाना झाझा जिला जमुई, सुरेन यादव पुत्र तूफान यादव निवासी ढोल कटवा केवाल का टोला थाना सिद्धौर जिला जमुई शामिल हैं।
थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर झारखंड से अफीम खरीदकर लाते हैं तथा हाइवे स्थित ढाबों पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
