पुलिस ने चाकू सहित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।
थाना सरसावा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा के निर्देश पर जनपद में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी सूबेसिंह व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार गिरि के नेतृत्व में सयूम पुत्र अयूब निवासी ग्राम कुंडा थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
गौरतलब है कि थाना सरसावा में वादी संजय सिंह पुत्र ज्योतिराम निवासी तेल्ीपुरा थाना सरसावा ने अपने भाई प्रमोद के ऊपर जान से मारने की नीयत से गर्दन पर चाकू मारकर घायल करने के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया था। दबोचे गए आरोपी सयूम ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि मैं घटना के दिन नशे की हालत में ग्राम तेलीपुरा में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रमोद मुझे पहले से जानता था जो खुद भी नशे की हालत में थे जिसने मुझे पकड़ लिया। इसी बीच हाथापाई के दौरान मैंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
