पुलिस ने मुठभेड के दौरान अंर्तराज्यीय इनामी बदमाश गिरफतार किया

पुलिस ने मुठभेड के दौरान अंर्तराज्यीय इनामी बदमाश गिरफतार किया
मुठभेड मे घायल बदमाश

नकुड 14 फरवरी इंद्रेश। कोतवाली पुलिस ने गंगोह रोड पर मुठभेड के दौरान एक अतंराज्यीय बदमाश व गौकश को घायलावस्था मे गिरफतार कर जेल भेज दिया है। गिरफतार बदमाश पच्चीस हजार रूपये का इनामी बदमाश बताया जा रहा हैं ।

कोतवाल धमेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात उन्होंने एसआई देवंद्र कुमार अधाना ने पुलिस बल के साथ गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव के गेट के पास चैकिंग कर रहे थे। तभी गंगोह की ओर से एक बाईक सवार आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने टार्च से उसे रूकने का ईशारा किया। जिसके बाद उसने रूकने के बजायेे वह रामसहायवाला गांव की ओर भागा। जिसका पुलिस ने पीछा किया।
पुलिस के अनुसार थोडी दूर जाने पर उसकी बाईक फिसल गयी। पुलिस को आता देख उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस आत्मरक्षा मे फायरिंग की तो एक गोली उसके पैर मे लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने पकडा तो उसकी पहचान साजिद पुत्र राशद निवासी मौहल्ला कुरैशियान गंगोह के रूप मे हुई। गिरफतार बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया ।

गिरफतार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा , जिंदा कारतूस, व बाईक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि गिरफतार बदमाश पर हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश मे गौकशी, लूट व गेंगस्टर एक्ट मे एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।


Leave a Reply