पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मामले में वांछित गौकश को घायलावस्था में किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा घायलावस्था में दबोचा गया गौकश।
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी को घायलावस्था में करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर, नगदी व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना कुतुबशेर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह व उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा के नेतृत्व में अम्बाला रोड बाहूपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करता हुआ फरार होने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जो बदमाश के पैर लगने से वह घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान कौसर पुत्र सुलेमान निवासी हाजी इकराम वाली गली थाना मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहा था।
