पुलिस व राजस्व विभाग ने चेकिंग के दौरान 2 ट्रक व 2 ट्रैक्टर-ट्राली किए सीज

पुलिस व राजस्व विभाग ने चेकिंग के दौरान 2 ट्रक व 2 ट्रैक्टर-ट्राली किए सीज
  • सहारनपुर में पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा पकड़े गए खनन से भरे ट्रक।

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अवैध खनन व खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिना वैध प्रपत्रों के दो ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा व खनन अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर चैकी क्षेत्र में रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को नियमानुसार सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में ट्रक (18 टायर) जिसमें मशीन के बड़े पार्ट भरे थे, ट्रक (6 टायर) जिसमें गुड़-शक्कर भरी हुई थी, एक महिंद्रा ट्रैक्टर लाल रंग मय ट्राली रेत से भरी तथा एक सोनालिका ट्रैक्टर नीले रंग का मय ट्राली रेत से भरा हुआ शामिल है।


Leave a Reply