‘पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा’, मोरक्कों में राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

‘पीओके अपने आप भारत में शामिल होगा’, मोरक्कों में राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनों के लिए मोरक्को की यात्रा पर हैं। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ये पहली मोरक्को यात्रा है। राजनाथ सिंह मोरक्को में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की विनिर्माण इकाई का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।  रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह इकाई अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। वह यहां पर अपने समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। राजनाथ सिंह ने सोमवार को मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।

हमें नहीं भूलना चाहिए कि हम भारतीय हैं- राजनाथ सिंह

मोरक्को में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “भारत के प्रति हमारी भक्ति, स्नेह और प्रेम स्वाभाविक है। हम दुनिया में कहीं भी हों, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम भारतीय हैं। भारतीय होने के नाते, हमारी जिम्मेदारियां दूसरों से अलग हैं। अगर हम मोरक्को में आजीविका कमा रहे हैं और अपने परिवार की देखभाल कर रहे हैं, तो मोरक्को के साथ कोई विश्वासघात नहीं होना चाहिए-यह भारत का चरित्र है।”

दुनिया भारत की बात पर ध्यान देती है- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा- “मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि आप अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत के बढ़ते कद को महसूस कर सकते हैं। पहले, जब भारत किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलता था, तो उसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। आज, जब भारत किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बोलता है, तो पूरी दुनिया उस पर ध्यान देती है और उसे सुनती है। पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। तमाम भू-राजनीतिक और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।”

भारत में 1.60 लाख स्टार्टअप 

राजनाथ सिंह ने कहा- “हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम शुरू किया है। यदि आप मोरक्को से भारत लौटकर चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो आपको लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण मिलेगा। संसद में सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। भारत स्टार्टअप और नवाचारों का एक वैश्विक केंद्र बन रहा है। 2014 में भारत में 500 स्टार्टअप थे और अब यह बढ़कर 1.60 लाख हो गए हैं। 2014 में 18 से बढ़कर आज भारत में यूनिकॉर्न की संख्या 118 हो गई है।”

Jamia Tibbia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *