आकाशवाणी से आज प्रसारित होगा सहारनपुर के कवियों का काव्य पाठ

- सहारनपुर में आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर मौजूद सहारनपुर के कवि।
सहारनपुर। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में नजीबाबाद के वरिष्ठ इंद्रदेव भारती के अलावा सहारनपुर के चार कवियों ने भी गोष्ठी में काव्य पाठ किया। इस काव्य गोष्ठी का प्रसारण पांच जून मंगलवार की रात नजीबाबाद केंद्र से होगा।
नजीबाबाद के वरिष्ठ कवि एवं गीतकार इंद्रदेव भारती के संचालन में नजीबाबाद केंद्र पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में इंद्रदेव भारती के अलावा सहारनपुर के चार वरिष्ठ कवियों डॉ. आर पी सारस्वत, डॉ. वीरेन्द्र आजम, विनोद भृंग और नरेन्द्र मस्ताना ने काव्य पाठ किया। गोष्ठी में अपनी कविताओं से जहां वीरेन्द्र आजम ने कविता की बुनावट से लेकर माटी की सौंधी खुशबु तक कई तरह के रंग बिखेरे वहीं इंद्रदेव भारती ने फागुनी दोहो तथा डॉ. आर पी सारस्वत, विनोद भृंग और नरेन्द्र मस्ताना ने बासंती और फागुनी गीतों से समा बांध दिया।
नजीबाबाद आकाशवाणी केंद्र द्वारा इस काव्य गोष्ठी को रिकॉर्ड किया गया। डॉ. वीरेन्द्र आजम ने बताया कि पांच मार्च मंगलवार की रात 314.47 मीटर और 954 किलो हाट्र्ज पर श्रोता आकाशवाणी के नजीबाबाद केंद्र से साढ़े नौ बजे प्रसारित इस काव्य गोष्ठी का प्रसारण सुन सकेंगे।