कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को शक्ति स्वरूपा सम्मान के लिए चयनित होने पर जताया हर्ष

कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को शक्ति स्वरूपा सम्मान के लिए चयनित होने पर जताया हर्ष
  • कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम का फाईल फोटो

देवबंद [24CN]: भारतीय सांस्कृतिक साहित्यिक संगम संस्था की संरक्षक व वरिष्ठ साहित्यकार, प्रसिद्ध कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए शक्ति स्वरूपा सम्मान के लिए चयनित होने पर संस्था के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

भारतीय सांस्कृतिक साहित्यिक संगम संस्था के अध्यक्ष आदेश चैहान ने बताया कि नव अंशिका फाउंडेशन के तत्वाधान में मंगलवार को 21 जिलों की देवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शक्ति स्वरूपा सम्मान के लिए चयनित किया गया। जिसका आयोजन संत गाडगे ऑडिटोरियम संगीत नाटक अकादमी, गोमती नगर लखनऊ में किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को उनके साहित्य के प्रति योगदान और अपने जनपद का नाम आगे बढ़ाने के लिए शक्ति स्वरूपा सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उन्होेने बताया कि प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम को पहले भी कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। दिव्यम को उनकी इस उपलब्धि पर संस्था की ओर से बलराज मलिक, कुणाल, अमित कुमार, श्याम कुमार आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया।