shobhit University Gangoh
 

कवि सम्मेलन हास्य पिचकारी में जमकर गुदगुदाए श्रोता

कवि सम्मेलन हास्य पिचकारी में जमकर गुदगुदाए श्रोता
  • होली के पावन पर्व पर हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

देवबंद [24CN] । होली के पवन पर्व पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने हास्य पिचकारियों से विभिन्न रंग छोड़ते हुए श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया।

नगर के द दून वैली पब्लिक स्कूल में में आयोजित हुए हास्य कवि सम्मेलन का उदघाटन भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ठा. हरवीर सिंह ने फीता काटकर और जनार्दन त्यागी एड. ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

गाजियाबाद के मशहूर कवि कुशल कुशवाहा ने मंच चलाते हुए श्रोताओं को हंसी की पिचकारियों से सराबोर किया। रुडक़ी से आए किसलय क्रांतिकारी और हरिद्वार से आई रितिका थपलियाल ने भी सुंदर रचनाओं से श्रद्धालुओं की जमकर तालियां बटोरी। जबकि रचनाकार डा. दिवाकर गर्ग ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर श्रोताओं को हंसा-हंसा कर लोटपोट किया। अध्यक्षता राज किशोर गुप्ता व संचालन राज कुमार जाटव ने किया।

संयोजक मंडल ने सभी कविगणों व अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रेलवे बोर्ड के सदस्य आदेश त्यागी, धीरज चैधरी, गौरव प्रभाकर, प्रभात राणा एड., रविंद्र कश्यप एड. चै. ओमपाल सिंह, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। अंत में बलवीर सैनी, संजय सैनी, मनदीप शर्मा व नंदीश भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Jamia Tibbia