पीएनबीआरए सहारनपुर कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

पीएनबीआरए सहारनपुर कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
  • सहारनपुर में पीएनबीआरए की बैठक को सम्बोधित करते एसोसिएशन के सचिव सुभाष सपरा।

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन सहारनपुर कार्यकारिणी की बैठक में आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी शिविरों पर की गई सफल स्ट्राइक का समर्थन करते हुए उनके अदम्य साहस और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की गई।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के सचिव सुभाष सपरा ने एक प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि पीएनबीआरए  भारतीय सेना के साथ पूर्ण दृढ़ता से खड़ा हुआ है जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। चेयरमैन बी. के. कमल ने कहा कि यद्यपि हम भारतीय अमन पसंद हैं किंतु शांति पर प्रहार करने वाले आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना जरूरी है, भारतीय सेना ने जो साहस व प्रतिबद्धता दिखाई है वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

बैठक में संस्था के जनरल सेक्रेटरी सुभाष सपरा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिरकाल से लंबित प्रमुख मांग पेंशन अपडेशन पर खुलकर  चर्चा करते हुए कहा कि इस विषय में आईबीए और बैंकों के विरुद्ध जारी अपनी लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएनबीआरए सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक अग्रणी संस्था है जो वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने और उनकी जीवन शैली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने संगठन की एकता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में एस. के. लूथरा, नीरज गुप्ता, मुकेश गर्ग, मनी राम, रतिराम गौतम, नेकीराम, सुरेन्द्र अरोड़ा, अमृत लाल अरोड़ा, वाई. के. गुप्ता, आर. के. जैन, वाई. के. लूथरा, अशोक मारवाह अशोक जैन, विधु शेखर, राजेश शर्मा, सुनील आदि मौजूद रहे।