पीएनबीआर एसोसिएशन सहारनपुर ने सुंदरकांड पाठ से की नए सत्र की शुरूआत

पीएनबीआर एसोसिएशन सहारनपुर ने सुंदरकांड पाठ से की नए सत्र की शुरूआत
  • सहारनपुर में हरि मंदिर में सुंदरकांड पाठ करते पीएनबीआर एसोसिएशनर के पदाधिकारी।

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक रिटायरीज एसोसिएशन सहारनपुर इकाई ने आज श्री सुंदरकांड पाठ द्वारा नए सत्र की शुरूआत की। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारियों पौधारोपण कर गरीबों को कम्बल वितरित किए। न्यू आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री हरि मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ किया। संस्था के सचिव सुभाष सपरा ने बताया कि इस पाठ का आयोजन संस्था के सदस्यों, जो सभी वरिष्ठ नागरिक हैं, की मंगल कामनाओं व कल्याण हेतु किया गया है।

इस अवसर पर संस्था द्वारा हरि मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान उन्होंने गरीबों एवं बेसहारा लोगों को कम्बल भी वितरित किए। सचिव एस. सी. सपरा ने बताया कि उनकी संस्था  पीएनबीआरए सम्पूर्ण भारतवर्ष में पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त साथियों की एक अग्रणी संस्था है जो न केवल अपने बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाने का काम कर रही है। वर्तमान में संस्था के सदस्यों की संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है और चपरासी से लेकर जनरल मैनेजर तक के रिटायरीज इसके सदस्य हैं। संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं धर्मार्थ कार्यों के  लिए जागरूक करने हेतु समय-समय पर कैंप लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्था चेयरमैन बी. के. कमल, अध्यक्ष कुलदीप शर्मा व कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश शर्मा द्वारा जनपद सहारनपुर के प्रसिद्ध रामायण व भजन गायक अनिल शर्मा जी जो पी एन बी के सेवा निवृत वरिष्ठ प्रबंधक व संस्था सदस्य भी है को, एवं नगर के उदीयमान युवा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 152 सदस्यों ने भाग लिया जिनमें मुख्यत: अरुण गर्ग, एस. के. लूथरा, आर. के. जैन, सुशील शर्मा, विशु शेखर, चरण जीत सिंह, मुकेश गर्ग, गुरमीत, सुनील अरोड़ा, अमृत लाल अरोड़ा, अशोक जैन, अश्वनी अग्रवाल, नेकी राम, मणिराम, एम. एस. पाहुजा, शशि भल्ला, सुशील कुमार, रतिराम, अशोक मरवा, अजय अग्रवाल, बी. के. गुप्ता, अश्वनी मदान, अर्जुन मेहता मक्कड़, भारतेश जैन, के. सी. जैन, वी. पी. भसीन, श्रीमती शालिनी शर्मा, नीता शर्मा, शारदा सपरा, अमिता गर्ग, मधु शर्मा, सुनीता अरोड़ा उपस्थित रहे।