shobhit University Gangoh
 

5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं PM मोदी, राम मंदिर के भूमि पूजन में होंगे शामिल

5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं PM मोदी, राम मंदिर के भूमि पूजन में होंगे शामिल

अयोध्या  भगवान राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी अब दूर नहीं है। मिली खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में भूमि पूजन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्या पहुंचेंगे। बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या में 3 या 5 अगस्त (दोनों शुभ तिथियां) को भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखने के लिए आमंत्रित किया था जिसमें से 5 अगस्त को चुना गया है।

PunjabKesari

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने शनिवार को कहा था कि हमने ग्रह नक्षत्रों की गणना के आधार पर प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए दो शुभ तिथियों – तीन और पांच अगस्त का सुझाव दिया है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी ने 5 फरवरी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी। एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट के पिछले वर्ष 9 नवम्बर को फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि मंदिर की ऊंचाई 161 फुट होगी और इसमें पांच गुंबद होंगे।

PunjabKesari

Jamia Tibbia