PM नरेंद्र मोदी ने नए ITPO कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन, G20 नेताओं की होगी बैठक
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को प्रगति मैदान पहुंचे और ड्रॉन के जरिये आईटीपीओ कॉप्लेक्स ‘भारत मंडपम’ का उद्घाटन किया. इससे पहले उन्होंने पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) में पूजा पाठ किया और इसके निर्माण में शामिल मजदूरों से बातचीत कर उन्हें सम्मानित किया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे. इस नए कन्वेशन सेंटर का भारत मंडपम रखा गया है.
आपको बता दें कि प्रगति मैदान में आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स को 2700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. ये कन्वेंशन सेंटर 122 एकड़ भूभाग में बना है, जिसे देश के सबसे बड़े सम्मेलन, बैठक और प्रदर्शनी के रूप में निर्माण किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन करने के बाद नए ITPO परिसर ‘भारत मंडपम’ में सांस्कृतिक प्रदर्शन चल रहा है. इसी ITPO में G20 नेताओं की बैठक भी होगी. उद्घाटन के दौरान वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें आईटीपीओ सेंटर बेहद भी सुंदर और भव्य नजर आ रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि
