राजस्थान में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, बोले- यहां कांग्रेस शून्य अंक पाने की हकदार

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम राज्य की राजधानी जयपुर के पास एक गांव में जनसभा को संबोधित किया। अगले कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को प्रदेश चुनावों से जोड़कर भी देख जा रहा है। कई मायनों में कहा जा सकता है कि पीएम ने राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
गुलाबी नगरी में इस भव्य आदर-सत्कार के लिए मैं राजस्थान की जनता को नमन करता हूं।
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भी जन्म जयंती है, ये हमारे श्रद्धेय भैरोसिंह शेखावत जी का भी शताब्दी वर्ष है। हम आज भी उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर के धानक्या गांव में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने यहीं अपना बचपन बिताया था। पीएम वाटिका के दादिया गांव में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।
महिला मोर्चा ने किया पीएम का स्वागत
जयपुर में रैली स्थल पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने को लेकर खुशी जाहिर की।
खबर अपडेट की जा रही है।