• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

PM Modi Nepal Visit Updates: लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुश हूं

  • May 16, 2022
PM Modi Nepal Visit Updates: लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, कहा- नेपाल के अद्भुत लोगों के बीच आकर खुश हूं
  • PM Narendra Modi Nepal Visit प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के दौरे पर हैं। मोदी सोमवार सुबह लुंबिनी पहुंचे। मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक करेंगे। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होगी।

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुंच चुके हैं। मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी अभी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर में हैं। मोदी यहां पूजा-अर्चना करेंगे।

पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है। बताया जा रहा है कि पीएम सुबह 10 बजे नेपाल पहुंचेंगे और शाम को वापस आ जाएंगे।

बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखेंगे

पीएम मोदी बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे। मोदी लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नेपाल सरकार के तत्वावधान में लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित बुद्ध जयंती कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल रहेंगे।

पीएम देउबा ने लिया तैयारियों का जायजा

पीएम मोदी के दौरे को लेकर नेपाल सरकार सतर्क है कार्यक्रम को देखते हुए यहां के सभी मंदिरों को एसपीजी व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने कब्जे में ले लिया है। बीती शाम नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने मंत्रियों के साथ लुंबिनी पहुंचे। पीएम देउबा ने तैयारियों का जायजा लिया। पीएम ने अधिकारियों को सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने पीएम के दौरे की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर रिपोर्ट भी दी है।

नेपाल दौरे से पहले क्या बोले पीएम मोदी?

अपने दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि हमारे नेपाल के साथ संबंध अद्वितीय हैं। दोनों देशों के बीच सभ्यतागत और लोगों से लोगों के संबंध हमारे करीबी रिश्तों की स्थायी इमारत पर खड़े हैं। मेरी इस यात्रा का उद्देश्य समय की कसौटी पर खरे उतरे इन संबंधों को और मजबूत करना है, जिन्हें सदियों से पोषित किया गया है और ये हमारे आपसी मेलजोल के लंबे इतिहास में दर्ज हैं।

वापसी में लखनऊ भी आएंगे मोदी

पीएम मोदी नेपाल से कुशीनगर लौटकर बुद्ध की महा‍परिनिर्वाणस्‍थली पर वंदन करेंगे। 30 मिनट प्रवास के बाद शाम करीब पांच बजे लखनऊ के लिए प्रस्‍थान करेंगे। पीएम लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर यूपी के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री राज्य के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना

  • April 11, 2026
बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन

बंगाल में बीजेपी की लहर से टीएमसी पर हमला, पीएम मोदी बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
“विश्वगुरु” की विदेश नीति फेल? जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर मोदी सरकार को घेरा

“विश्वगुरु” की विदेश नीति फेल? जयराम रमेश ने अमेरिका-ईरान वार्ता पर मोदी सरकार को घेरा

  • April 11, 2026
‘माफीवीरों की विरासत संभाले’, मंगल पांडे को भारत रत्न देने की मांग पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

‘माफीवीरों की विरासत संभाले’, मंगल पांडे को भारत रत्न देने की मांग पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

  • April 11, 2026
‘यह देश संविधान से चलेगा या मनमानी से…’, कर्नल श्रीकांत पुरोहित के प्रोमोशन पर बोले अबू आजमी

‘यह देश संविधान से चलेगा या मनमानी से…’, कर्नल श्रीकांत पुरोहित के प्रोमोशन पर बोले अबू आजमी

  • April 11, 2026
यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य में जुटी सेना व SDRF; कई अब भी लापता

यमुना में मोटर बोट पलटने से पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत, बचाव कार्य में जुटी सेना व SDRF; कई अब भी लापता

  • April 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez