पीएम मोदी बोले, यूपी और देश की राजनीति में हरमोहन सिंह ने जो कार्य किया; वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हैं मार्गदर्शन

- पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है क्योंकि नए राष्ट्रपति ने शपथ ली है। आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समुदाय की एक महिला हमारे देश का नेतृत्व करने
नई दिल्ली। स्वर्गीय हरमोहन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है क्योंकि नए राष्ट्रपति ने शपथ ली है। आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समुदाय की एक महिला हमारे देश का नेतृत्व करने जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि लोहिया जी के विचारों को उत्तर प्रदेश और कानपुर की धरती से हरमोहन सिंह यादव जी ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में आगे बढ़ाया। उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति में जो योगदान किया, समाज के लिए जो कार्य किया, उनसे आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन मिल रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये हर एक राजीतिक पार्टी का दायित्व है कि दल का विरोध, व्यक्ति का विरोध देश के विरोध में न बदले। विचारधाराओं का अपना स्थान है और होना चाहिए। राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं, तो हो सकती हैं। लेकिन देश सबसे पहले है। समाज सबसे पहले है। राष्ट्र प्रथम है।