• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जी-20 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मोदी, जानें बैठक में किन मुद्दों को उठाएगा भारत

  • October 29, 2021
जी-20 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए इटली रवाना हुए पीएम मोदी, जानें बैठक में किन मुद्दों को उठाएगा भारत
  • भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के साथ सीमा पार आतंकवाद आतंकी फंडिंग और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों से संबंधित मुद्दों को उठाएगा। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को बताया कि भारत सदस्य देशों के साथ कोरोना महामारी समेत कई मुद्दों पर भी चर्चा करेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार देर रात इटली और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गये। वह इटली में 29 से 31 अक्टूबर तक रहेंगे। रोम में वह दुनिया में आर्थिक तौर पर सबसे समृद्ध शीर्ष 20 देशों के संगठन जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी ब्रिटेन के शहर ग्लासगो जाएंगे जहां एक से दो नवंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के तत्वावधान में आयोजित बैठक काप-26 में हिस्सा लेंगे।

कई द्वीपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे पीएम मोदी 

अगले पांच दिनों के दौरान पीएम कई बहुराष्ट्रीय समारोहों व आयोजनों में हिस्सा लेने के साथ ही वेटिकन में पोप फ्रांसिस, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, इटली के पीएम मोरियो द्रागी, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन, आस्ट्रेलिया के पीएम स्काट मारीसन सहित कई राष्ट्र प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 की बैठक में सदस्य देशों के नेताओं के साथ कोरोना महामारी के बाद आर्थिक व स्वास्थ्य रिकवरी पर चर्चा होगी। विश्व की मौजूदा व्यवस्था के साथ ही महामारी के बाद जी-20 देश किस तरह से फिर से वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा होगी। कोरोना काल के बाद इस समूह के देशों के प्रमुखों की यह पहली आमने-सामने की बैठक होगी।

आतंकवाद का मसला भी उठा सकता है भारत

विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को बताया कि भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के साथ सीमा पार आतंकवाद, आतंकी फंडिंग और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों से संबंधित मुद्दों को उठाएगा। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा वक्‍त में आतंकी फंडिंग और आतंकवाद की गतिविधियों का दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है जिसकी ओर भारत वैश्विक नेताओं का ध्‍यान आकर्षित कर सकता है।

पर्यावरण सुरक्षा के मुद्दे पर रखेंगे अपनी बात

दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एक-दो नवंबर, 2021 को काप-26 की बैठक में दुनिया के 120 देशों के प्रमुखों के साथ पर्यावरण सुरक्षा के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वह पर्यावरण सुरक्षा के लिए भारत सरकार की तरफ से उठाये जाने वाले तमाम कदमों की जानकारी देंगे।

इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक स्वास्थ्य ढांचा और आर्थिक सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सम्‍मेलन से कोविड-19 महामारी से मुकाबले समेत दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर ठोस नतीजे निकल सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि जी-20 का मंच भारत के लिए दुनिया की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं के साथ सम्पर्क करने का महत्वपूर्ण मंच है।

वन सन, वन व‌र्ल्ड, वन ग्रिड करेंगे लांच

इस दौरे के बारे में विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने बताया कि ग्लासगो में पीएम मोदी ब्रिटिश पीएम जानसन की अध्यक्षता में कुछ चयनित शीर्ष नेताओं की विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे। बाद में वह ब्रिटेन व आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों और दूसरे शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर वन सन, वन व‌र्ल्ड, वन ग्रिड (ओएसओडब्लूओजी) लांच करेंगे।

सभी ग्रिड को एक साथ जोड़ना है मकसद

‘वन सन, वन व‌र्ल्ड, वन ग्रिड’ अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंस के तहत होगा। इसका मकसद दुनिया में सोलर एनर्जी से चलने वाले सभी ग्रिड को एक साथ जोड़ना है। यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना होगी। पीएम मोदी छोटे द्वीप देशों में ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर एक खास अभियान को भी लांच करेंगे। जी-20 देशों की बैठक के बाद जारी होने वाले संयुक्त बयान को दुनिया के भावी आर्थिक एजेंडे के तौर पर देखा जा रहा है।

पर्यावरण के लिए बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहा भारत

भारत आज अपारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के तहत सबसे ज्यादा बिजली क्षमता स्थापित करने वाला देश बन गया है। भारत एक नये तरह का रिकार्ड बना रहा है। असलियत में भारत इस समूह का इकलौता देश है, जो पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े लक्ष्यों को समय रहते हासिल कर रहा है। पिछले छह से सात वर्षों में भारत ने विंड, सोलर व दूसरे स्त्रोतों से बनने वाली बिजली की क्षमता में 250 प्रतिशत का इजाफा किया है।

12 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रोम यात्रा

वहीं इटली में भारतीय राजदूत डॉ नीना मल्होत्रा ने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रोम यात्रा होगी। यही नहीं लगभग 12 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रोम की यह पहली यात्रा होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत-इटली के बीच संबंधों को पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ावा मिला है। इस साल जनवरी-जुलाई के बीच द्विपक्षीय व्यापार में लगभग 36 फीसद की वृद्धि देखी गई है। कोरोना के बावजूद भारत में इटली द्वारा निवेश में वृद्धि हुई है। भारत में लगभग 700 कंपनियां इटली की हैं। साथ ही 100 से अधिक भारतीय कंपनियां इटली में मौजूद हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

  • March 14, 2026
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’

राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’

  • March 14, 2026
यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

  • March 14, 2026
‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

  • March 14, 2026
‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • March 13, 2026
‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

  • March 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez