• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

PM Modi Birthday: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले- पीएम मोदी श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार

  • September 17, 2022
PM Modi Birthday: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले- पीएम मोदी श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार
  • PM Narendra Modi Birthday 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें गर्व है कि पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश से लोकसभा के सदस्य हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में काशी को भव्य तथा नया रूप दिया है। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से बाबा की नगरी को काफी बदला है।

लखनऊ। PM Narendra Modi Birthday 2022: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर देश-विदेश में अनेक आयोजन के बीच में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पीएम मोदी के जीवन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने छात्रा चित्र प्रदर्शनी ‘कहानी भारत मां के सच्चे सपूत’ का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उन्होंने वहां पर लोगों को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन आज पूरा विश्व मना रहा है। वह भारत माता के सच्चे सपूत भी हैं, जैसा इस प्रदर्शनी का शीर्षक भी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार है। उनके नेतृत्व में बीते गत आठ वर्षों में जनता ने जिस नए भारत की शिल्प रचना होते हुए देखी है, उससे वह इस निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है कि पीएम मोदी ही सच्चे अर्थों में सभी की जन आकांक्षाओं के प्रतिबिंब और भारतीयता के प्रतीक हैं।

सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत छवि बनाई है। उन्हें साहसिक एवं दूरगामी फैसले लेने के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं जिसका परिणाम यह है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में दिखाई पड़ रहा है।

सभी सपने आज साकार

पीएम मोदी के नेतृत्व की बदौलत हमें किस प्रकार से भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है, हमारे यह सभी सपने आज साकार हैं। हर व्यक्ति अपने आधार पर प्रयास आरंभ करें तो वह एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकता है। पीएम मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, जन धन योजना तथा आयुष्मान योजना को हम देश के विकास के माडल के रूप में देख रहे हैं। उनके काम की बदौलत ही वैश्विक मंच पर भी कोई ऐसा मैंने नहीं जो भारत को अनदेखी कर दे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है जब हम अपनी आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के साथ जुड़े हैं तब उस ब्रिटेन को जिसने हम पर 200 वर्षों तक शासन किया उसे पछाड़कर भारत आज दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बना है।

पीएम मोदी ने बाबा की नगरी को काफी बदला

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि पीएम नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश से लोकसभा के सदस्य हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में काशी को भव्य तथा नया रूप दिया है। वहां के लोग लम्बे समय तक कई मूलभूत सुविधा से वंचित थे, लेकिन जो लोग वहां सात-आठ वर्ष बाद आ रहे हैं, वह काशी के नए स्वरूप को देखकर आश्चर्यचकित हैं। पीएम मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से बाबा की नगरी को काफी बदला है।

केशव प्रसाद मौर्य बोले-पीएम मोदी बेमिसाल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Dy CM Keshav Prasad Maurya) ने इस अवसर पर कहा कि आज से प्रदेश में पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मेरा तो यही मानना है कि जिसे समाज तथा देश की सेवा करना है वह पीएम मोदी को अपना आदर्श माने और उनकी जिंदगी के हर मोड़ से सीखे। गुजरात के सीएम से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिना अवकाश कार्य किया है। उनका गुजरात माडल तो विकास,सुशासन तथा सेवा का माडल बन गया है।

jagran

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा कमिश्नर लखनऊ डा. रोशन जैकब भी थे।

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसकी के अंतर्गत पीएम मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पीएम मोदी के जीवन संघर्षों पर रक्तदान शिविरों और प्रदर्शनियों के तहत उनकी प्रशासनिक क्षमता और देश के लिए उनके सभी योगदान को दर्शया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘नमो प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गोरखपुर और आजमगढ़ में रक्तदान शिविर में पहुंचे।

उन्नाव में होने वाले कार्यक्रमों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में रक्तदान किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Dy CM Brajesh Pathak) ने रक्तदान के बाद कहा कि दुनिया में पीएम मोदी की साख बढ़ी है। उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से आम लोगों की जिंदगी मे बदलाव आया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद में तो साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर के कार्यक्रम में थीं। जालौन में केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा और महाराजगंज में पंकज चौधरी पहुंचे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

‘भारत के सामने भी युद्ध ने…’, मिडिल ईस्ट की जंग पर संसद में बोले पीएम मोदी, पेट्रोल-डीजल संकट पर बताया सरकार का प्लान

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

  • March 23, 2026
‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • March 23, 2026
‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

‘जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद…’, 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान

  • March 23, 2026
मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

मोहन भागवत ने नेताओं पर ली चुटकी, कहा- ‘सेवा करने वाले लोग बड़ी मात्रा में दिखते हैं तो हम समझ जाते हैं कि चुनाव पास हैं’

  • March 23, 2026
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

  • March 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़ March 23, 2026
  • तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस March 23, 2026
  • दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा March 23, 2026
  • चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान March 23, 2026
  • रामलीला मंचन के लिये बल्ली पूजन किया गया March 23, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “ई-कॉमर्स एंटरप्रेन्योरशिप फॉर जेन जेड: फ्रॉम आइडिया टू इनकम” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन March 23, 2026
  • हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी? March 23, 2026
  • अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ March 23, 2026
  • असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब… March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez