इंदिरा गांधी की जयंती पर लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

इंदिरा गांधी की जयंती पर लिया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प
  • सहारनपुर में इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसजन।

सहारनपुर [24CN]। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि आज हमारे देश व प्रदेश की स्थिति इतनी नाजुक हो गई है कि आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में आज हमें ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो देश व प्रदेश को उन्नति की ओर ले जा सके और यह पूरी काबलियत कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी में है। हमें उनके हाथों को मजबूत बनाना चाहिए जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के अधूरे सपनों को पूरा किया जा सके।

महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने शासनकाल में जो कार्य किए हैं वे सराहनीय हैं। आज भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञा ली है, उस पर आम जनता को जोडऩे का काम पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कर रहा है और हमें इस प्रतिज्ञा यात्रा को घर-घर तक पहुंचाना है और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है। इस दौरान पीसीसी धर्मपाल जोशी, पूर्व प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, नीरज कपिल, गुलशेर अलवी, यूनुस सिद्दीकी, फिरोज मलिक, स. प्रभजीत सिंह, मो. कासिफ, राहुल कुमार, विशुल नागवंशी, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार साथी आदि मौजूद रहे।