महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भरता का लिया संकल्प, स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

महिला सम्मेलन में आत्मनिर्भरता का लिया संकल्प, स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर
  • सहारनपुर में पूर्व सांसद का सम्मान करती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

सहारनपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने महिलाओं को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग की शपथ दिलाई और कहा कि अगर हम भारत में बने उत्पादों का इस्तेमाल करेंगे तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बेरोजगारी घटेगी और भारत विश्वगुरु बनेगा। आज पूर्व राज्यसभा सदस्य कांताकदर्म आज दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में एक भव्य महिला सम्मेलन आत्मनिर्भर संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात दोनों अतिथियों ने महिलाओं द्वारा लगाए गए स्वरोजगार उत्पादों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में स्वदेशी उत्पादों को देखकर मुख्य अतिथि श्रीमती कर्दम ने महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कियही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों की सच्ची झलक है, जहाँ महिलाएं अपने दम पर रोजगार सृजन कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि वर्षा कौशिक ने कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा, हरप्रीत कौर, रेखा रोहिल्ला, सरोज शर्मा, नूतन शर्मा, नीलू राणा, दुर्गा सागर, डॉ. पुष्पा मलिक, प्रवीण चैधरी, अनु शर्मा, आशा अरोड़ा, सरिका गुप्ता, संगीता, कविता, और बबीता सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। अध्यक्षता कर रही आरती शर्मा ने सभी महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।


Leave a Reply