युवा व्यापार मंडल के सदस्यो को दिलाई एकजुटता की शपथ

युवा व्यापार मंडल के सदस्यो को दिलाई एकजुटता की शपथ
  • सहारनपुर में युवा व्यापार मंडल की बैठक को सम्बोधित करते व्यापारी नेता विवेक मनोचा।

सहारनपुर [24CN]। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने युवा व्यापार मंडल के नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता की शपथ दिलाई। स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल एक वृक्ष की तरह है जो हर मौसम व हर परिस्थिति में व्यापारियों और समाज का विभिन्न माध्यमों से फल देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व प्रत्यक्ष रूप में व्यापारी के सुख-दु:ख हमेशा साथ रहता है तथा अप्रत्यक्ष रूप में सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को व्यापारियों तक विभिन्न माध्यमों से लाभ दिलाने का काम करता है। अनुपम शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य अपने साथियों को व्यापार मंडल के साथ जोड़े और एक ऐसा संगठन बनाए जो व्यापार मंडल के साथ निरंतर उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कर सके।

बैठक में विनीत चौहान, कर्ण चावला, अनुज सिंघल, वैभव अग्रवाल, गौरव भारती, सागर मिगलानी, मयंक ठकराल, साहिल भाटिया, अभिजीत सिंह छाबड़ा, अनमोल कालड़ा, विकसित सुखीजा, शिवम मेहंदीरत्ता, गौराव डंग, कुशाग्र नागपाल, अश्विनी कश्यप, अभिषेक वर्मा, सागर अरोड़ा, सिदक बग्गा, अक्षय बतरा आदि मौजूद रहे।