कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम
  • सहारनपुर में मुन्नालाल कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करती खिलाड़ी।

सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की कबड्डी प्रतिस्पर्धा के फाइनल मुकाबले में बीए तृतीय वर्ष की टीम ने ओपन टीम को 27-15 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज की कबड्डी प्रतियोगिता के पहले राउंड में बीए प्रथम वर्ष की ए टीम ने बीए तृतीय वर्ष की बी टीम को हराया। जबकि बीए तृतीय वर्ष की ए टीम ने बीए प्रथम वर्ष की बी टीम को हराया।

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ओपन टीम ने बीए प्रथम वर्ष की ए टीम को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला बीए तृतीय वर्ष की ए टीम ने बीए द्वितीय वर्ष की टीम को हराकर जीत लिया। फाइनल मुकाबला बीए तृतीय वर्ष की ए टीम व ओपन टीम के बीच खेला गया जिसमें बीए तृतीय वर्ष की ए टीम ने दमखम दिखाते हुए ओपर टीम को 27-15 के अंतर से पराजित कर दिया। जबकि तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में बीए द्वितीय वर्ष ने बीए प्रथम वर्ष की ए टीम को 23-20 के अंतर से हरा दिया।

लम्बी कूद प्रतियोगिता में काजल ने 3.65 मीटर कूदकर पहला स्थान, सुजाता ने 3.35 मीटर के साथ दूसरा व आरजू ने 3.30 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में आरती ने 1.08 मीटर के साथ प्रथम स्थान, काजल ने 1.06 मीटर के साथ द्वितीय स्थान तथा पारूल ने 1.04 मीटर के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक क्रीड़ा परिषद की सचिव डा. रीता वोरा, शारीरिक शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर दीक्षा सिंह, श्रीमती निधि सैनी व कु. शिखा रानी रही। इस दौरान प्रो. अनुपम बंसल, प्रो. जया, प्रो. सीमा रानी, प्रो. गुंजन त्रिपाठी, प्रवक्ता कु. आकांक्षा, श्रीमती मालती व कु. दीपाली सिंह मौजूद रहे।