खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
- सहारनपुर में देवबंद के गांव कुरडी में कबड्डी प्रतियोगिता में पसीना बहाते खिलाड़ी।
देवबंद। नेहरू युवा केंद्र सहारनपुर के बैनर तले देवबंद ब्लॉक के कुरडी गांव में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का आज समापन हो गया जिसमें खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केंद्र की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान सुलेमान ने किया।
इस दौरान वॉलीवुड, कबड्डी और 100 मीटर से 800 मीटर की दौड़ आदि की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वालीबॉल में खजूरी गांव की टीम विजयी रही। जबकि 100 मीटर की दौड़ में सौरभ प्रथम, अजय द्वितीय व प्रथम त्यागी तृतीय स्थान पर और 800 मीटर की दौड़ में जोनी ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और आशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में साखन कलां गांव की टीम ने बाजी मारी। ग्राम प्रधान सुलेमान और प्रसिद्ध कबड़्डी खिलाड़ी रवि कुमार ने विजेता खिलाड़ियों का ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान रविकांत, सौरव त्यागी, निशांत त्यागी, सौरभ प्रजापति, निशांत, वंश, आर्यन, नीरज, नवीन सोम, निखिल पुंडीर, सौरभ, आशीष, चौ. रजत, श्रीकांत त्यागी, जॉनी कुमार आदि मौजूद रहे।
