प्रदेशीय जूडो टीम में चयन के लिए खिलाडिय़ों ने बहाया पसीना
- सहारनपुर में प्रदेशीय जूडो टीम में चयन के लिए पसीना बहाते खिलाड़ी।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश जूडो संघ के तत्वावधान में सहारनपुर जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित प्रदेशीय कैडेट जूडो टीम के चयन में खिलाडिय़ों ने जमकर पसीना बहाया।
डा. बी. आर. अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रक्रिया का शुभारम्भ वल्र्ड रेफरी व उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनव्वर अंजार ने खिलाडिय़ों व निर्णायकों से परिचय प्राप्त करके किया। श्री अंजार ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलते हुए प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रदेशीय टीम में अपना चयन सुनिश्चित कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लें।
जिला जूडो संघ के सचिव व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में 22 जनपदों के 150 से अधिक बालक-बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें से 8 बालक व 8 बालिकाओं का चयन विभिन्न भार वर्गों में किया जाएगा। चयनित खिलाडिय़ों की घोषणा कल (आज) की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने माल्यार्पण कर मुनव्वर अंजार का स्वागत किया। इस दौरान ए. सी. गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश, संजय गिरि, विवेक गर्ग, सुषमा सिंह, संजय गुप्ता, राजी शर्मा, आशुतोष शर्मा, राहुल नायक, सुमन, रवि मौर्य आदि मौजूद रहे।
