जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में किया खिलाडिय़ों का चयन

जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में किया खिलाडिय़ों का चयन
  • सहारनपुर में अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में पसीना बहाते खिलाड़ी।

सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में 21 से 22 अक्टूबर  तक पं. दीन दयाल प्रदेश स्तरीय सीनियर (महिला/पुरुष) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया जाएगा जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा  स्थानीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया जिसमें खिलाडिय़ों ने जमकर पसीना हाया।

जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन ट्रायल में 100 मीटर इवेन्ट के महिला वर्ग में काजल, ज्योति, सरगम व पुरुष वर्ग में आर्यन, आयुष, अनन्त का चयन किया गया। 200 मीटर इवेन्ट के महिला वर्ग में जीनत, सरगम, वृन्दा, वंशिका और पुरुष वर्ग मे अर्नव, आयुष सैनी रजत कुमार चयनित किए गए। 400 मीटर इवेन्ट के महिला वर्ग में तुलसी, प्रतिभा, अक्षु व पुरुष वर्ग में अर्नव, भास्कर, हर्ष कुमार एवं 800 मीटर इवेन्ट के महिला वर्ग मे कंचन, रिया, तुलसी व पुरुष वर्ग में समीर, सुमित कुमार, रजत कुमार का चयन किया गया। 1500 मीटर इवेन्ट के महिला वर्ग में कंचन व पुरुष वर्ग में आर्यन, रजत तथा लंबी कूद इवेन्ट में काजल, वृन्दा, प्रतिभा व पुरुष वर्ग में प्रिन्स, अनन्त का चयन हुआ। 110 मीटर हर्डल इवेन्ट में ज्योति व पुरुष वर्ग में अभिनव शर्मा ने बाजी मारी। शॉटपुट इवेन्ट के महिला वर्ग में साखी, एंजल, आयुषी व पुरुष वर्ग में युवराज, शाहिद, पोपिन कुमार तथा हाई जम्प इवेन्ट के पुरुष वर्ग में भविष्य व हेतन्त का चयन किया गया। चयन ट्रायल अरूणा सहायक प्रशिक्षिका की देखरेख में कराया गया। चयन ट्रायल में जिला एथलेटिक्स संघ से यशपाल सिंह पुण्डीर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश, बृजेश कुमार, सुप्रिया रानी आदि आदि निर्णायक रहे।


विडियों समाचार