वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- सहारनपुर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में पसीना बहाता खिलाड़ी।
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जेवी जैन कॉलेज में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का उद्घाटन मुख्य निर्णायक, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता की 50 मीटर रेस के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अश्वनी कुमार, दूसरे स्थान पर सौरभ कुमार और तीसरे स्थान पर आशू कुमार रहे।
महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर साक्षी गोयल, दूसरे स्थान पर कशिश पाल, तीसरे स्थान पर वंशिका रही। 100 मीटर रेस के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर अश्वनी कुमार, दूसरे स्थान पर सौरभ कुमार, तीसरे स्थान पर सत्येंद्र गौतम रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर पायल रानी, दूसरे स्थान पर काशीशपाल, तीसरे स्थान पर वंशिका रही। 200 मीटर के पुरुष वर्ग में अश्वनी कुमार प्रथम स्थान, सौरव कुमार दूसरा स्थान और सत्येंद्र गौतम तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पायल रानी प्रथम स्थान, अक्षिता देवी दूसरा स्थान तथा मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। 15 गुणा 2 रिले रेस में पुरुष वर्ग में सौरभ कुमार और मोहित सैनी की जोड़ी ने प्रथम, आशू कुमार और सत्येंद्र गौतम की जोड़ी ने दूसरा स्थान तथा विनोद कुमार और श्रीकांत की जोड़ी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। महिला वर्ग में कशिश पाल और साक्षी गोयल की जोड़ी ने प्रथम स्थान, अक्षिता देवी और पायल रानी की जोड़ी ने दूसरा स्थान तथा नेहा और वंशिका की जोड़ी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। शॉट पुट में पुरुष वर्ग में दक्ष त्यागी ने प्रथम स्थान, अयान अली ने दूसरा स्थान तथा श्रीकांत ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
महिला वर्ग में श्रुति सक्सेना ने प्रथम स्थान, अक्षिता देवी ने दूसरा स्थान तथा वंशिका ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में पुरुष वर्ग में सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान, विनीत कुमार ने दूसरा स्थान, सौरभ कुमार दित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में कशिश पाल ने प्रथम स्थान, श्रुति सक्सेना ने दूसरा स्थान तथा अक्षिता देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी क्रम में परंपरागत खेलों को जीवित रखने के लिए बोरिकूद का भी आयोजन किया गया।
बोरिकूद में पुरुष वर्ग में रॉबिन ने पहला स्थान, अनुराग वर्मा ने दूसरा स्थान तथा मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में साक्षी को प्रथम स्थान, वंशिका ने दूसरा स्थान तथा खुशी पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में मनीष कुमार, आचार्य भीम, लाल धर्मेंद्र प्रताप शामिल रहे।
