रालोद के सम्मेलन में किया खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों का सम्मान

रालोद के सम्मेलन में किया खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों का सम्मान
  • सहारनपुर में रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल अतिथि व अन्य पदाधिकारी।

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में अखंड भारत विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ रालोद में शामिल होने की घोषणा की।

हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरापुर के विधायक चंदन सिंह चौहान ने अखंड भारत विकास पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खेल व खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए सांसद निधि खेलों के प्रोत्साहन में देने की घोषणा करके प्रदेश के लाखों खिलाडिय़ों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने सहारनपुर में इसकी शुरूआत कर दी है। इसके बाद प्रत्येक जिले में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के संयोजक व रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार तो केवल घोषणाएं करके रह जाती है। रालोद पूरे प्रदेश में स्पोर्ट एकेडमी व स्पोर्ट स्टेडियम बनवा रहा है। हम खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर, उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष हर्षभान चौधरी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रतात तोमर, डा. संजीव आर्य, विनोद खेड़ा, चौ. अर्जुन सिंह, शमीम अहमद, प्रशांत चौधरी, मयंक तरार, शुभम मलिक, अरविंद मलिक, अनुज वर्मा ने कहा कि आज किसान, मजदूर व नौजवान सभी परेशान हैं। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। आम जनता त्राहि कर रही है। ऐसे समय में रालोद जनता के सुख-दु:ख में साथ खड़ा है। सम्मेलन में हर्षिता तोमर, मिनाक्षी, वंशिका, जोया, कनिष्का, अंजलि, सूर्यकांत, तापसी, शैली, आर्यन, वेदांश, प्रियांशु, आयुष समेत 100 प्रतिभावान खिलाडिय़ों के अलावा प्रशिक्षक सोनवीर सिंह, मुस्तकीम, विवेक मलिक, संदीप कुमार, फुरकान अहमद, युधिष्ठिर पहलवान को भी सम्मानित किया