विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण किया गया।
  • श्री महाकालेश्वर ज्ञान मदिर आश्रम में पौधारोपण करते स्वामी दिपांकर जी महाराज,

देवबंद [24CN] : शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

श्री महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरू स्वामी दीपांकर महाराज ने पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें जीवन में अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन की परेशानी न उठानी पड़े। इस मौके पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक, निखिल पंडित, अनुज शर्मा, ओमपाल चैधरी, हिमांशु भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

उधर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिव चौक शाखा द्वारा मेघराजपुर गांव में शमशानघाट समेत अन्य कई स्थानों पर आंवला, जामुन, नीम आदि के 51 पौधे लगाये किए गए। ब्रह्माकुमारी बहन पारुल ने पेड़ों को धरती के लिए आभूषण बताया और पर्यावरण बचाने को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने को प्रेरित किया। प्रधान रतन सिंहए गोवर्धन सिंहए अंकित, विकास, संजय, दीपकए अरविंद, शिवानी व कविता मौजूद रहे।

वही, शनिवार को रेलवे रोड पुलिस चौकी में सीओ रजनीश उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी व स्वामी दीपांकर महाराज ने पौधरोपण किया। इस दौरान पुसिल क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को पौधे जरूर लगाने चाहिए। चौकी प्रभारी नरेश सिंह, अमित पंवार, सौरभए दीपक, सभासद प्रतिनिधि दिलशाद चार्ली, शांति समिति के अध्यक्ष अंसार मसूदी, शहाब नबी सिद्दीकी, ऋषि कपूर आदि मौजूद रहे।