shobhit University Gangoh
 

आक्सीजन के लिए पौधारोपण आवश्यक: राजेश कपूर

आक्सीजन के लिए पौधारोपण आवश्यक: राजेश कपूर
  • सहारनपुर में पौधारोपण करते रोटरी क्लब सेंट्रल के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । बाबा लाल द्वारा ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित आज रोटरी क्लब सेंट्रल द्वारा चीफ एडवाइजर राजेश कपूर व असिस्टेंट गवर्नर गुरप्रीत सिंह मोंटी के नेतृत्व में आज रुद्राक्ष, बड़, आंवला के अलावा अन्य पेड भी लगाए और इस महामारी से बचाव हेतु ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए लगाए गए वृक्षों के बारे में जानकारी देते हुए राजेश कपूर, गुरप्रीत सिंह मोंटी ने बताया कि हम यह पेड़ इसलिए लगा रहे हैं जिससे कि ऑक्सीजन लेवल बड़े और हमारा टारगेट 100 पेड़ों के लगाने का है जिसमें फेस-वन में हमने 20 पेड़ लगाए और इस तरीके से हम 100 पेड लगाएंगे और आने वाले समय में हम बैंबू के पेड़ भी लगाएंगे जो ऑक्सीजन बहुत अधिक मात्रा में देता है और यह किसी भी जगह बॉन्ड्री पर लगाए जा सकते हैं और इनका बहुत लाभ है। कार्यक्रम में अध्यक्ष विशाल लूथरा,राजेश कपूर, गुरप्रीत सिंह मोंटी,गिरीश डंग, यश गाबा के अलावा अन्य लोग भी मौजूद है।

Jamia Tibbia