shobhit University Gangoh
 

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: राघव

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: राघव
  • सहारनपुर में गांव जड़ौदा पांडा में पौधोराण करती एसडीएम संगीता राघव व ब्लाक प्रमुख चांदनी राणा।

सहारनपुर [24CN]। रामपुर मनिहारान की उपजिलाधिकारी संगीता राघव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। इसलिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए।

उपजिलाधिकारी संगीता राघव रामपुर मनिहारान तहसील के गांव जड़ौदा पांडा के पांडा वाला तालाब पर पौधारोपण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी हमारा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है।

उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है क्योंकि पेड़-पौधे जहां एक ओर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। वहीं हमें जीने के लिए स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसडीएम संगीता राघव व ब्लाक प्रमुख चांदनी राणा के नेतृत्व में बाबा नारायण दास इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूह व मनरेगा से जुड़ी महिलाओं ने नीम, बरगद, जामुन, शीशम, आंवला, अमरूद, सागौन आदि प्रजाति के 150 पौधे रोपित किए।

इस दौरान बाबा नारायण दास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, एनसीसी के मेजर सुशील कुमार, राजकुमार, श्याम सिंह त्यागी, मा. जीवनसिंह, सत्यप्रकाश, महेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia