शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में किया गया वृक्षारोपण

 शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में किया गया वृक्षारोपण

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 05-07-2022 को स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2022 में 1 जुलाई से एक मेगा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त तक राज्य भर में 35 करोड़ पौधे वृक्षारोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत शोभित विश्वविद्यालय गंगोह ने दिन मंगलवार को बड़ी लग्नता के साथ इस भागीदारी को पूरा किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 500 से अधिक पौधों को लगाया गया है। पेड़-पौधें पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। पृथ्वी पर पेड़-पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों की कटाई की निंदा की जाती है और सरकार अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रचार करती है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने स्वयं पौधारोपण किया और इस कार्यक्रम के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कहा कि हमारे पृथ्वी पर जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे उतनी ही धरती पर हरियाली और खुशहाली रहेगी। इसलिए हम सबका यह प्रथम कर्त्तव्य है कि हम सब अपने आस-पास अधिक संख्या में वृक्षारोपण करे, जिससे पर्यावरण को और अधिक स्वच्छ किया जा सकें।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर पेड़-पौधे हैं तभी सभी जीवों का पालन-पोषण पर्यावरण की छाया में संभव है। वृक्षों से ना सिर्फ हमें खाने पीने तथा जीवन के अन्य उपयोगी संसाधन प्राप्त होते हैं बल्कि इससे हमें जीवन जीने की राह भी मिलती है।

इस अवसर पर रिसर्च डीन प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज की हेड डॉ. शिवानी एवं अन्य शिक्षकगण डॉ. सचिन कुमार, डॉ. विकास पँवार, दीपक कुमार, एस्टेट ऑफिसर गौरव मित्तल, लेखा-अधिकारी जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।