शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के तत्वाधान में दिनाँक 31-03-2022 को आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट फार्मास्यूटिकल साइंसेज के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमे नौवेऔ मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा छात्रों के चयन की प्रक्रिया आरंभ की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के डायरेक्टर प्रो.(डॉ.) श्री कांत गुप्ता एवं AVIPS प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) मदन कौशिक ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए किया। जिसमे प्रो.(डॉ.) मदन कौशिक ने सभी छात्रों को साक्षात्कार संबंधी प्रक्रिया के बारे में समझाया तथा छात्रों का मार्गदर्शन भी किया।
तत्पश्चात नौवेऔ मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वरिष्ठ बिक्रय प्रबंधक श्री असलूप राणा ने वर्तमान में कंपनियों से संबंधित सभी जानकारियों को विस्तारपूर्वक समझाया तथा छात्रों को भविष्य में अच्छी कार्य योजना के साथ कार्य करने सम्बन्धी निर्देश भी दिए।
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के लगभग 40 छात्रों ने प्रतिभाग किया।

नौवेऔ मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के वरिष्ठ बिक्रय प्रबंधक श्री असलूप राणा ने साक्षात्कार की प्रक्रिया में आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट फार्मास्यूटिकल साइंसेज के 11 छात्रों का चयन किया। कंपनी के वरिष्ठ बिक्रय प्रबंधक श्री असलूप राणा ने बताया कि सभी छात्रों को प्रशिक्षण के बाद अलग-अलग मुख्यालयों पर तैनाती दी जाएगी तथा छं महीना प्रोबेशन में छात्रों को करीब 22500 सैलरी एवं दैनिक भत्ता भी प्राप्त होगा। चयनित छात्रों के नाम क्रमशः अदीब राणा, शगुन, वैभव कुमार, आकाश कुमार सिरोही, मो. मुजक्किर, नितिन कुमार, रजत पाल, सचिन कुमार, साकिब, सोहित सैनी, विशाल कुमार है।

कार्यक्रम के अंत में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं साक्षात्कार करने वाली पूरी टीम को धन्यवाद दिया एवं चयनित छात्रों को उज्जवल भविष्य की अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि चयनित छात्र निश्चित ही शोभित विश्विद्यालय गंगोह का नाम रोशन करेंगे और अपने शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान को सर्वत्र फैलाएंगे। ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) निलाद्री घोष, डॉ. आरिफ नसीर, डॉ. हिमांशु चौरसिया, डॉ. भूपेंद्र चौहान आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
