• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नीतीश और लालू पर एक साथ पीके ने साधा निशाना, बोले- विकास के हर मानक पर पिछड़ा है बिहार

  • May 5, 2022
नीतीश और लालू पर एक साथ पीके ने साधा निशाना, बोले- विकास के हर मानक पर पिछड़ा है बिहार
  • प्रशांत किशोर ने गुरुवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बिहार विकास के हर मानक पर देश का सबसे पिछड़ा राज्‍य है। इस दौरान उन्‍होंने लालू राज के साथ ही नीतीश कुमार के शासनकाल की चर्चा की।

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD Supremo Lalu Prasad) के राज पर एक साथ सवाल खड़ा किया। कहा कि तीन दशकों से इन्‍हीं दोनों ने बिहार पर शासन किया।लेकिन दोनों के अच्‍छे काम के बावजूद इनके 30 वर्षों के शासनकाल में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्‍य बना हुआ है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनके नीतीश कुमार जी से अच्‍छे संबंध हैं। लेकिन व्‍यक्तिगत संबंध की बात अलग है। जरूरी नहीं कि उनकी बातों या हर कार्य पर सहमति हो।

दोनों बड़े नेताओं के प्रयासों के बावजूद नहीं हुआ विकास 

प्रेस कांफ्रेंस में पीके ने कहा कि बिहार में पिछले 30 वर्षों से लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का ही राज है। लालू जी और उनके समर्थकों का मानना है कि उनके शासन के समय सामा‍जिक न्‍याय का काम हुआ।  वहीं नीतीश जी सीएम हुए तो उनका और उनके समर्थकों का मानना है कि उन्‍होंने आर्थिक विकास और दूसरे सामा‍जिक पहलुओं पर काम किया है। दोनों के दावों में कुछ सच्‍चाई जरूर है। लेकिन यह भी सच है कि  विकास के ज्‍यादातर मानकों पर बिहार देश के सबसे निचले पायदान पर है। यह भारत सरकार का आंकड़ा है। अब यदि बिहार को आगे के 10-15 वर्षों में अग्रणी राज्‍य की श्रेणी में आना है तो जिस रास्‍ते पर यह पिछले 15-20 वर्षों से चल रहा है उसे बदलना होगा। उस रास्‍ते पर चलकर विकास नहीं हो सकता।  बिहार के लोग जब तक एक साथ नई सोच और प्रयास के पीछे नहीं आएंगे, बिहार की दशा ठीक नहीं हो सकती।

शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पूरी तरह ध्‍वस्‍त

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए पीके ने कहा कि उन्‍होंने नीति आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। लेकिन वास्‍तविकता यह है कि जिनकी सरकार यहां है उनकी ही सरकार देश में भी है। ऐसे में यह नहीं कह सकते क‍ि विपक्ष की सरकार है तो डेटा गलत है। भले नीति आयोग की रिपोर्ट पर वे सवाल उठा दें लेकिन बिहार की जनता जानती है कि आपके सीएम रहते यहां की शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य की व्‍यवस्‍था ध्‍वस्‍त है। हजारों-लाखों लड़के दूसरे राज्‍यों में जाकर विषम स्थितियों में काम करने को मजबूर हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान

नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान

  • March 5, 2026
‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान

  • March 5, 2026
अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’

अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’

  • March 5, 2026
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान March 5, 2026
  • राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट March 5, 2026
  • अखिलेश यादव ने की इजरायल-अमेरिकी हमले की निंदा, अयातुल्लाह खामेनेई समेत 165 छात्रा की मौत पर जताया दुख March 5, 2026
  • यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान March 5, 2026
  • क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम March 5, 2026
  • ‘नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…’, CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान March 5, 2026
  • अमेरिकी जनरल का बड़ा दावा, कहा- ‘जंग शुरू होने के बाद से 86 फीसदी घटी ईरान की मिसाइल लॉन्च क्षमता’ March 5, 2026
  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez