खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: निम

खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास: निम
  • सहारनपुर में मिर्जापुर में बास्केट बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते विधायक देवेंद्र निम।

मिर्जापुर [24CN]। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि खेलों से एक ओर मानव का शारीरिक विकास होता है। वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने खेलों को जीवन में उपयोगी बताते हुए खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।

विधायक देवेंद्र निम रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव मिर्जापुर स्थित नवोदय विद्यालय में आयोजित बास्केट बॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए खेल से बेहतर कोई माध्यम नहीं है तथा कैरियर बनाने के लिए भी खेलों का बड़ा महत्व है। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय चेयरमैन, रामेंद्र राणा, विकास चौधरी, मनीष पंवार, अक्षय डकरावर, अमित वालिया सहित नवोदय प्रबंध समिति के पदाधिकारी व अभिभावक मौजूद रहे।