shobhit University Gangoh
 

माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल में कोविड मरीजों के ईजाल की अनुमति

माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल में कोविड मरीजों के ईजाल की अनुमति
District Magistrate

सहारनपुर [24CN] :  जनपद में दिल्ली रोड स्थित माँ जगदम्बा अस्पताल को 20 बेडेड आईसीयू कोविड हाॅस्पिटल, मेगाकेयर अस्पताल को 50 बेडेड आईसीयू कोविड हाॅस्पिटल तथा बाजोरिया रोड स्थित केयर पार्टनर अस्पताल को 15 बेडेड आईसीयू कोविड हाॅस्पिटल को कोविड-19 नियमों की शर्तों के आधार पर चलाये जाने की अनुमति दी गयी है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की आख्या संस्तुति और स्थलीय परीक्षण के बाद यह निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत इन्फेक्शन प्रिवेन्शन एण्ड कन्ट्रोल (आई0पी0सी0) प्रोटोकाॅल का अनुपालन किया एवं कराया जायेगा। उन्होने कहा कि चिकित्सालय द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर उपचार किया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों का कडाई से अनुपालन कराया जायेगा।

श्री अखिलेश सिंह ने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल के द्वारा अपने 90 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रेफल आदेश/प्रपत्र के बिना ही सीधे तौर पर उपचार हेतु कोविड-19 संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल के नोडल अधिकारी के द्वारा रिक्त बेड्स की अद्यतन सूचना प्रातः 8ः00 बजे व सांय 4ः00 बजे चिकित्सालय के बाहर प्रदर्शित करते हुए पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल के द्वारा 10 प्रतिशत बेड्स पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर के द्वारा भरे जायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि गैर जनपदीय कोविड रोगियों को माँ जगदम्बा, मेगाकेयर तथा केयर पार्टनर अस्पताल में भर्ती करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी की संस्तुति के आधार पर ही गैर जनपद से आये कोविड रोगियों को हाॅस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती कराया जायेगा।

Jamia Tibbia