आवारा कुत्तों से लोगों को जल्द मिलेगी निजात, पालिका बना रहा प्लॉन

- जल्द प्रस्ताव तैयार कर पकड़वाए जाएंगे आवारा कुत्ते
देवबंद। लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहे आवारा कुत्तों से जल्द निजात मिलने वाली है। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग की माने तो बहुत जल्द कुत्तों को पकड़ने का प्रस्ताव तैयार कर इस पर काम आरंभ कर दिया जाएगा।
नगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। खूंखार हो चुके कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं और मौका लगते ही बड़ों और बच्चों को अपना शिकार बना देते हैं। इतना ही नहीं अब इन्होंने सड़कों पर घूमने वाले संरक्षित पशुओं पर भी हमला करना शुरु कर दिया है। मंगलवार की रात अशफाकउल्लाह खां मार्ग पर घूम रहे संरक्षित पशु पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने लाठी डंडे फटकार बामुश्किल उन्हें खदेड़ा। वहीं, नगर के दीवान, खानकाह, बड़जियाउलहक, रेती चौक, ईदगाह मार्ग, दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र, मोहल्ला बेरुन कोटला, अंदरुन कोटला और अशफाकउल्लाह खां (मजनूवाला) मार्ग पर आवारा कुत्तों का ज्यादा आतंक है। यहां लोगों पर कुत्तों के हमले करने के अनेकों मामले हो चुके हैं।
वर्जन….
जल्द प्रस्ताव तैयार कर पकड़वाए जाएंगे आवारा कुत्ते
जल्द ही लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाएगी। इन्हें पकड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें क्षेत्र से दूर पहाड़ी इलाकों में छोड़ा जाएगा। विपिन गर्ग, पालिकाध्यक्ष, देवबंद।