लोग स्वच्छता को अपना संस्कार बनाएं: नगरायुक्त

लोग स्वच्छता को अपना संस्कार बनाएं: नगरायुक्त
  • सहारनपुर में नगर निगम पार्क में स्वेच्छा से श्रमदान कर पत्ते चुनती निगम की महिला कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। नगर निगम के सौंदर्यीकरण अभियान की कड़ी में बृहस्पतिवार को निगम की महिला कर्मचारियों ने स्वेच्छा से नगर निगम के पार्क में श्रमदान किया और आगे भी श्रमदान करने का संकल्प लिया। नगरायुक्त के निर्देश पर शहर के साथ साथ नगर निगम में भी सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम अपने घर को साफ रखेंगे तो हमारा मौहल्ला या कॉलोनी भी स्वत: साफ हो जायेगी और कॉलोनी साफ होगी तो शहर भी साफ हो जायेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने अपने घर-दुकान और परिवेश को साफ रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लोग अपना संस्कार बनाये और बच्चों को सफाई के प्रति प्रेरित करें। नगरायुक्त से प्रेरित होकर निगम की महिला कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम के पार्क में श्रमदान करते हुए पेड़ों से टूटकर गिरी पत्तियों को चुनकर उन्हें डस्टबिन में गिराया तथा अपने घर को साफ रखने व दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।