समाज के लोगों को राजनीति में भी भागीदारी करनी चाहिए: ओमकार त्यागी

- कार्यक्रम में समाज के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
देवबंद [24CN] : त्यागी सभा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।बीआर गल्र्स डिग्री कालेज में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी उद्योगपति नवीन त्यागी ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। प्रतिस्पद्र्धा के इस दौर में हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षित बनाना चाहिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी और सेवानिवृत एडीजे ओमकार त्यागी ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीति में भी भागीदारी करनी चाहिए।
रीतिका त्यागी ने बच्चों से अपना लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने का आह्वान किया। सुनील त्यागी व अजय त्यागी ने समाज के लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस दौरान इंटर में ९७.८ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मानवी त्यागी और हाईस्कूल में कनिष्का त्यागी समेत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के ८० छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अमरीश त्यागी व विनय त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। अधिवक्ता जर्नादन दास त्यागी, भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, माणिक त्यागी, सियाराम त्यागी, जसबीर त्यागी, विपिन त्यागी, अरुण त्यागी, प्रमोद त्यागी, दीपक त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, अभिषेक त्यागी, आदेश त्यागी, अनुज त्यागी, मनोज त्यागी व सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे।