देवबंद में भाजपा की जन विश्वास यात्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

- जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते भाजपाई तथा यात्रा के दौरान गान गाते स्कूली बच्चे।
देवबंद [24CN]: मतदाताओं में भाजपा के प्रति जागरूकता लाने व प्रदेश सरकर की जनहित नीतियांे व उलपब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचाने के उददेश्य से बिजनौर से आरंभ हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मंगलवार को देवबंद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर स्वागत किया इसके बाद मंगलौर चैकी पर भी फुलों की वर्षा करते हुऐ भाजपाईयों ने उत्साह और जोश के साथ यात्रा जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री चैधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा मुजफ्फरनगर से चलकर दोपहर करीब 12.15 बजे रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चैधरी और क्षेत्रीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने योगी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का बयान किया। इसके बाद यात्रा नगर के मंगलौर बस स्टैंड पर पहुंची जहां स्कूली बच्चों ने ढोल नगाड़े बजाकर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आए।
यहां पर सहकारी बैंक के चेयरमैन चैधरी राजपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, संदीप शर्मा एडवोकेट, नितिन गुप्ता, विवेक तायल, राजेश सिंघल, अरूण गुप्ता, दीपक गर्ग आदि रहे। जन विश्वास यात्रा में अलीगढ़ सांसद व यात्रा प्रमुख प्रदेश सतीश गौतम, एमएलसी सह प्रमुख यात्रा भोपाल अंजान, क्षेत्रीय संयोजक यात्रा एके शुक्ला, सह संयोजक पश्चिम यात्रा प्रशांत सिंह, शिवराज सिंह रोड, जिला प्रभारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।