शीतलहर के चलते घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग

शीतलहर के चलते घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग
  • सहारनपुर में भीषण ठंड के दौरान ठिठुरती गरीब महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। विगत दो दिनों से लगातार चल रही शीतलहर के चलते एक ओर जहां लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं, वहीं जिला प्रशासन ने भी गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल वितरित करने के साथ ही अलाव जलाने शुरू करा दिए हैं।

गौरतलब है कि पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में कमी आने से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फीली हवाओं के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। ठंड के असर के चलते स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार कमी हो रही है। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। उधर ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क किनारे, चौराहों व खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को एक ओर जहां कम्बल व गरम कपड़े मुहैया कराने का अभियान शुरू कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर महानगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है ताकि आने-जाने वाले लोग ठंड से बचाव कर सकें। उधर दो दिन से ठंड बढऩे के कारण गरम कपड़े बचने वाले व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिखाई पडऩे लगी है क्योंकि अभी तक गरम कपड़ों की बिक्री का काम ठप्प पड़ा था। बढ़ती ठंड के कारण लोगों ने कम्बल, रर्जा, जर्सी, टोपी आदि खरीदने शुरू कर दिए। इस कारण इनके दामों में अप्रत्याशित वृद्धि दिखाई पड़ रही है।