‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

मिडिल ईस्ट देशों में चल रही जंग और देश के कई हिस्सों में एलपीजी को लेकर हो रही मारामारी के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा किया है. सीएम ने कहा है कि महाराष्ट्र या देश में कहीं भी एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं है. लगातार केंद्र सरकार, सचिव और कंपनियों ने भी ये बताया है कि एलपीजी की दिक्कत नहीं है लेकिन जानबूझकर कांग्रेस पार्टी के नेता लोगों में भ्रम और भय पैदा करके उनको कतारों में खड़ा कर रहे हैं.

देश को बरगलाने का काम कांग्रेस को बंद करना चाहिए- फडणवीस

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ”कांग्रेस का प्रयास है कि एलपीजी का सप्लाई बाधित हो जाए. जैसे मानो किसी बैंक में अगर किसी को लग जाए कि पैसा नहीं मिलेगा तो सभी लोग अपना पैसा निकालने का प्रयास करते हैं. ऐसी भय की स्थिति बनाने की कोशिश ये लोग कर रहे हैं. लोगों को कतार में खड़े होने की कोई जरूरत नहीं है. देश को बरगलाने का काम कांग्रेस को बंद करना चाहिए.”

 

PM मोदी के नेतृत्व पर सभी को भरोसा-देवेंद्र फडणवीस

मैं इतना ही कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सभी को भरोसा है. दुनिया उन्हें एक भरोसेमंद नेता के रूप में देखती है. हमलोगों ने पिछले दिनों देखा होगा अमेरिका के एक बहुत जाने माने व्यक्ति ने कहा था कि इस परिस्थिति में अगर कोई व्यक्ति रास्ता निकाल सकता है तो वो नरेंद्र मोदी हैं. इसलिए मुझे ये लगता है कि हमारे देश के कुछ नेता बरगलाते हैं, गैरजिम्मेदाराना बयान देकर लोगों को गुमराह करते रहते हैं. किसी भी अंतराष्ट्रीय परिस्थिति को लेकर टिप्पणी MEA को ही करनी चाहिए.”

वहीं, इंडियन ऑयल महाराष्ट्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे एक ग्राहक ने Indane की तेज डिलीवरी मिलने के अपने सकारात्मक अनुभव को शेयर किया है. अपना सिलेंडर घर बैठे आराम से बुक करें, और हमारी Indane टीम यह सुनिश्चित करेगी कि डिलीवरी बिना किसी रुकावट के सीधे आपके दरवाजे तक पहुंचे.


Leave a Reply