केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना

केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना
  • सहारनपुर में धरना देते पेंशनभोगी।

सहारनपुर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पेंशनभोगियों ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आज हकीकत नगर के रामलीला मैदान पर काला दिवस मनाया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि अधिनियम में सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर पेंशनभोगियों के बीच वर्गीकरण कर भेदभाव किया गया है, जो संविधान के अनुच्छेद-14 के विरुद्ध है। साथ ही 3 नवम्बर 2025 को गठित 8वें वेतन आयोग में पेंशनभोगियों की अनदेखी किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। पेंशनभोगियों ने काली टोपी ओर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सहारनपुर को सौंपा गया।

सभा को संबोधित करते हुए जनपद सचिव शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार के वेतन व पेंशन संबंधी निर्णयों का प्रभाव राज्यों के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों पर भी पड़ता है।  कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पेंशनभोगी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और अधिनियम को वापस लेने की मांग की।

धरने की अध्यक्षता जनेश्वर प्रसाद ने की तथा संचालन राजेश्वर प्रसाद, सेवा राम, मो आफताफ, रामलाल सिंह, डॉक्टर अमर सिंह, भोपाल सिंह, ज्योति प्रसाद, गजा सिंह, सुन्दर कुमार, रामकुमार, सुच्चा सिंह, नेत्रपाल, डॉ. नेत्रपाल, गोवर्धन यादव, आरसी शर्मा, देशपाल सिंह, राजकुमार, नरेश सैनी, ज्ञान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply