होली, रमजान व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

होली, रमजान व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
  • सहारनपुर में शांति समिति की बैठक में गणमान्य नागरिकों को शांति का पाठ पढ़ाते क्षेत्राधिकारी।

सहारनपुर। आगामी होली, रमजान एवं ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम द्वारा थाना कुतुबशेर क्षेत्र के चैकी मानकमऊ तथा थाना मंडी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम ने उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।  अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा नियमित गश्त के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने तथा जनसंपर्क के माध्यम से लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों एवं समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Leave a Reply