shobhit University Gangoh
 

भारत में वायरल हुआ पाकिस्तानी लड़की का ‘Pawri’ वीडियो, स्मृति ईरानी बोलीं-‘इससे अच्छा तो शहनाज़ का देसी टॉमी है’

भारत में वायरल हुआ पाकिस्तानी लड़की का ‘Pawri’ वीडियो, स्मृति ईरानी बोलीं-‘इससे अच्छा तो शहनाज़ का देसी टॉमी है’

नई दिल्ली । भारत में इस वक्त Dananeer Mobeen नाम की पाकिस्तान लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले अपनी कार की तरफ इशारा कर के बताती है कि ये हमारी कार है, फिर अपने दोस्तों को दिखाती है और कहती है कि ये हम हैं और ये हमारी पार्टी हो रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। ख़ासतौर पर Dananeer ने जिस तरह से ‘पार्टी’ शब्द का इस्तेमाल किया है वो ‘Pawri’ के रूप में काफी चर्चा में आ गया है।

इस वीडियो पर ढेर सारे मीम्स और जोक शेयर किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम के तमाम पेजों पर ये वीडियो एडिट कर के पोस्ट किया जा रहा है। अब इस वीडियो पर केंद्री मेत्री स्मृति ईरानी ने कमेंट किया है। लेकिन केंद्री मंत्री ने इस वीडियो की तारीफ नहीं की है, बल्कि इस पर कटाक्ष किया और इससे बेहतर शहनाज़ कौर गिल का ‘त्वाडा कुत्ता टॉमी’ वाला वीडियो बताया है। स्मृति ने बकायदा शहनाज़ गिल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट किया और उनकी तारीफ की है।

केंद्रीय मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आपको #Pawri से ज्याद देसी टॉमी पसंद हो’। मुझे पता है कि मैं #Pawri के लिए लेट हूं पर देर आए दुरुस्त आए। #Pawri छोड़ो शहनाज़ की फीलिंग का सोचो’। स्मृति ईरानी ने यशराज मुहाते के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए ये वीडियो शेयर किया है।

आपको बात दें कि शहनाज़ का ‘टॉमी’ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है। ये वीडियो उस वक्त का है जब शहनाज़ टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा थीं। इस वीडियो में शहनाज़ कहती हैं, ‘क्या करूं मैं मर जाऊं…मेरी कोइ फीलिंग्स नहीं हैं? त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’। इस वीडियो को भी यशराज ने एडिट कर के इसमें मज़ेदार म्यूज़िक डाल दिया जिसके बाद तो इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी वीडियो बनाए थे।

Jamia Tibbia